सिरसागंज: पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, नगला भूपाल चौराहे से चोरी के माल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में चल रहे सघन अभियान के दौरान की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ पुत्र आफताव, निवासी आकाशवाणी रोड थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।