उनियारा: पलाई में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उड़द की फसल का लिया जायजा
Uniara, Tonk | Aug 21, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के पलाई क्षेत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने उड़द की फसल का जायजा लिया। कृषि सहायक निदेशक दूनी प्रकाश सिंह यादव, डा. संदीप चौधरी सहित टीम ने जायजा लेकर किसानों को उड़द की फसल में कृषि मानक दवाईयों का ही छिड़काव करने सहित अन्य सलाह दी।