जनगणना 2027 की सफल और त्रुटिहीन संचालन को लेकर 16 मई सुबह 10:00 बजे से उपायुक्त सह जनगणना पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में जिला अनुमंडल और ब्लॉक स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों चार्ज अधिकारियों और सुपरवाइजर ने भाग लिया।