संडीला: कछौना में तंत्र-मंत्र के नाम पर शादी का झांसा देकर 12 हजार रुपये ठगे, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
Sandila, Hardoi | Jun 10, 2026 मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरफुद्दीनपुर सेलापुर के निवासी शशिकांत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह अविवाहित है और इसी का फायदा उठाकर स्टेशन रोड जामा मस्जिद के पास कछौना निवासी रशीद बाबा ने उसे शादी कराने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने पीड़ित से 12 हजार रुपये हड़प लिए।