रांची: जगन्नाथपुर रथ मेला की तैयारियां तेज, डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला को सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मेले की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता डीजीपी तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, मेला आयोजन समिति और स्थानीय लोगों के साथ मेले की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। डीजीपी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि इस बार मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले सकें।
#JagannathpurRathMela #Ranchi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #JagannathMela #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #Police #DGP #Security #Traffic #RathYatra #IndiaNews #FacebookReels #InstagramReels #NewsUpdate #JharkhandUpdates #ViralPost