हरिद्वार: 11 नवम्बर को हरिद्वार में दीप महोत्सव कार्यक्रम होगा, तैयारी पर चर्चा करने रोशनाबाद पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर और IG गढ़वाल
उत्तराखंड राज्य गठन के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा दीप महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत आगामी 11 नवंबर को हरिद्वार में हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। बुधवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल ने रोशनाबाद पहुंचकर अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की।