नौतनवा: गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल नौतनवा में तीन दिवसीय स्काउट्स और गाइड्स के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ
भारत स्काउट्स और गाइड्स महराजगंज के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को 3 बजे नौतनवा स्थित गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष हरि बहादुर गुरुंग ने किया। प्रतिभाग किए कुल 144 स्काउट्स और गाइड्स को शिविर संचालक रमेश सिंह ने प्रशिक्षण देते हुए उन्हें स्काउटिंग के गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।