नौतनवा: नौतनवा तहसील में मांगों को लेकर मुड़िला के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को 3 बजे तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़िला के दर्जनों ग्रामीण समस्या के समाधान की मांग को लेकर नौतनवा तहसील पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित पत्र तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा और निर्माणाधीन हाइवे से गांव को जाने वाले मार्ग पर डिवाइडर में कट देने की मांग की।