नौतनवा: नौतनवा कस्बे में दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित तीन लोग घायल
नौतनवा कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुन्डी बाईपास चौराहा के पास बृहस्पतिवार को 4 बजे दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक पर सवार मुनीब यादव एवं रीना निवासी बृजमनगंज तथा दूसरी बाइक पर सवार बुद्धिराम वर्मा निवासी लोटन जनपद सिद्धार्थनगर चोटिल हो गए। वहीं कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं।