कांके: झारखंड में आज भारी बारिश, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी
Kanke, Ranchi | Jul 18, 2026 झारखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर तेज बारिश होने के आसार ह