मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया तालाब निवासी पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर दबंगों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे लोहिया तालाब निवासी पीड़ित विशाल मौर्य ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि मेरे भाई पिकअप गाड़ी लेकर जा रहे थे सामने से आ रहे बाइक पर सवार तीन लोगों ने पिकअप वाहन को रोककर मारना पीटना शुरू कर दिया जब मेरे भाई मुझको फोन किया और जब मैं पहुंचा तो उन लोगों ने हम दोनों भाई पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों लोग घायल है