मिर्ज़ापुर: जर्जर सड़क, ध्वस्त नाली और क्षेत्र में जाम की समस्या शबरी मोहल्ले की बनी पहचान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
नगर पालिका क्षेत्र के शबरी मोहल्ले में समस्याओं का अंबार है। ध्वस्त नाली, क्षतिग्रस्त सड़क और जाम मोहल्ले की पहचान बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रार्थना पत्र देने के बावजूद मोहल्ले की दशा नहीं बदली। वर्षों से क्षेत्र के लोग बदहाली का दंश झेल रहे हैं। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करूंगा