मधेपुरा: प्रेम प्रसंग में अपहृत युवती पुलिस दबाव के बाद सिंघेश्वर थाना पहुंची, महिला पुलिस ने लिया कब्जे में
सिंघेश्वर थाना के पुलिस पदाधिकारी अपहृत हुई युवती को बरामद करने के लिए लगातार महिला पुलिस के सहयोग से छापामारी और कार्रवाई कर रहे थे पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद 11 मार्च को 11:00 बजे दिन में अपहृत हुई युवती सिंघेश्वर थाना पहुंची सिंघेश्वर थाना के महिला पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया