पूर्णिया पूर्व: सौरा नदी सिटी घाट में नहाने के दौरान एक बालक डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
वार्ड नंबर 17 बालकृष्णनगर पूर्णिया कोर्ट स्टेशन निवासी कन्हैया ऋषि एवं शालू देवी के दस वर्षीय पुत्र साजन कुमार का अपने दोस्तों के साथ सौरा नदी सिटी घाट में नहाने गया था। नहाने के दौरान डूब गया। वही घटना कि जानकारी मिलते ही महापौर विभा कुमारी के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मिला और प्रशासन को जानकारी दी। बालक कि तलाश जारी है।