पूर्णिया पूर्व: प्रज्ञान सभागार में भू समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर डीएम एसपी ने किया बैठक
प्रज्ञान सभागार में जिलाधिकारी कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में भू समाधान अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कि गयी। जिसमें संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान भू विवाद, अतिक्रमण, भू समाधान अभियान तथा शनिवार को थानों में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा विभागीय पोर्टल कि जानकारी ली।