पूर्णिया पूर्व: गुलाबबाग जीरो माइल स्थित गराज से हुई 30 हजार रुपये के सम्पत्ति की चोरी
सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल स्थित गराज से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।जिस दौरान चोरों ने गराज में मोटर,डाइनमो,सेल्फ आदि समान की चोरी कर ली।घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार मो शाहनबाज ने बताया कि सुबह जब दुकान खोल तो देंखे की दुकान में रखे अलमीरा का ताला टूटा हुआ है,मोटर,सेल्फ,डाइनमो सहित कीमती सामान गायब है।