पूर्णिया पूर्व: आगाटोला आरा मिल के समीप कार व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर ,कार सवार घायल
एनएच 131A पूर्णिया कटिहार मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आगाटोला आरा मिल के समीप कार व ट्रैक्टर के बीच हुई आमने सामने टक्कर में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गया।जिसे ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया गया।घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की ट्रैक्टर अनियंत्रित दिशा से जा रही थी।जिस कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है।