पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना के समीप मैजिक वैन व बाइक में हुई टक्कर में बाइक चालक घायल
एनएच 131A पूर्णिया कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना के समीप मैजिक वैन व बाइक के बीच टक्कर हो गयी।जिस दौरान बाइक सवार घायल हो गया।जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ी पूर्णिया से कटिहार की ओर जा रही थी।इसी बीच दोनो में टक्कर हो गयी।