पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में आयोजित शिव चर्चा कार्यक्रम का महापौर व सदर विधायक ने फीता काट कर किया शुभारंभ
नगर निगम वार्ड 42 बेलोरी स्थित न्यू शिव मंदिर टोला में जय महादेव सेवा संघ के बैनर तले एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्णिया महापौर विभा कुमारी,पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका,वार्ड पार्षद उर्मिला देवी,वार्ड पार्षद पूनम साह,वार्ड 43 के वार्ड पार्षद चांदनी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।