हलसी: हलसी में गिद्धा और कोली गांव के बीच बाइक, ऑटो व मैजिक वाहन की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत
लखीसराय हलसी मुख्य मार्ग में हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धा एवं कोली गांव के मध्य बुधवार की अपराह्न करीब 6 बजे बाइक ऑटो एवं मैजिक वाहन की आपस में टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनी हुई है. पुलिस एवं प्रशासन घटना की जानकारी ले रहे है. बाइक सवार तीन व्यक्ति राता गांव जा रहे थे.