बंजरिया: बघउत बाबा मंदिर परिसर से शुक्रवार शाम बंजरिया पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया
बंजरिया पुलिस शुक्रवार को बघउत बाबा मंदिर परिसर से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्ष में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। स्थानीय मुखियापति दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति कई वर्षों से बघउत बाबा मंदिर के आस पास रहता था। लोगो के द्वारा प्राप्त भोजन से पेट भरता था। शुक्रवार शाम उसका मंदिर परिसर से बरामद।