🚨 कैलाश मीणा बनेंगे भीलवाड़ा के जिला प्रमुख? गोपाल मालवीय की सक्रियता ने बदले सियासी समीकरण! 🔥
भीलवाड़ा की राजनीति में जिला परिषद चुनाव के नतीजों के बाद नई हलचल शुरू हो गई है।
📍 बिजौलिया के वार्ड संख्या 44 से कांग्रेस के पूर्व प्रधान कैलाश मीणा ने भाजपा के नरोत्तम धाकड़ को 704 मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कैलाश मीणा का नाम जिला प्रमुख पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हो गया है।
👀 दूसरी ओर, कांग्रेस से निलंबित पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय ने कैलाश मीणा के समर्थन में खुलकर प्रचार किया। उनकी सक्रियता खास तौर पर सलावटिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
🏆 वहीं गोपाल मालवीय की पत्नी गीता मालवीय ने दूसरी बार सरपंच बनकर परिवार का स्थानीय राजनीतिक प्रभाव बरकरार रखा।
📊 जिला परिषद की 45 सीटों में कांग्रेस ने 31 और भाजपा ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की।
अब सवाल है – क्या कैलाश मीणा बनेंगे जिला प्रमुख? और भीलवाड़ा की राजनीति में गोपाल मालव�