हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी हिमांशु चोढा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 11 सितंबर को जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे और अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच के दौरान 21 सितंबर को सूर्य नगर के पास चेकिंग में आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी जिला जेल में बंद है और जेल में मुलाकात के दौरान हुई कथित रोक-टोक से वह नाराज था। पुलिस के मुताबिक आरोपी धमकी देने के बाद सोशल मीडिया से मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर जेल अधीक्षक को डराने के इरादे से तमंचा लेकर लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा था। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है और आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
#Haridwar #HaridwarNews #Sidcul #HaridwarPolice #UttarakhandPolice #JailSuperintendent #RoshanabadJail #LawrenceBishnoi #ThreatCase #PoliceAction #CrimeNews #CrimeUpdate #Arrested #IllegalWeapon #DesiKatta #315Bore #LiveCartridge #PoliceInvestigation #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsReel #YouTubeShorts #InstagramReels #FacebookNews #HaldwaniExpressNews