भभुआ: भभुआ पुलिस ने कर्मीचक गांव से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Nov 23, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने कर्मीचक गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। आज रविवार को 1:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के कर्मीचक गांव निवासी स्वर्गीय रामभोग बिंद के पुत्र मैनेजर बिंद एवं स्वर्गीय मुखी बिंद के पुत्र रामविलास बिंद बताया जाता है। जो पूर्व में जमीनी विवाद को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था।