### काली पूजा विसर्जन को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, DM-SSP के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
भागलपुर में काली पूजा विसर्जन यात्रा से पहले पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ी। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान DM ने विसर्जन मार्गों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं SSP ने संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।
अब प्रशासन की नजर काली पूजा विसर्जन यात्रा पर है, ताकि आस्था का यह पर्व शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।
#Bhagalpur #BhagalpurPolice #AlankritaPandey #PramodYadav #KaliPuja #FlagMarch #BiharNews #BhagalpurNews #HainTaiyaarHum
Amarpur, Banka | Nov 10, 2026