सुजानगढ़: बैरासर के किसानों ने बिजली कटौती पर डिस्कॉम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 24 घंटे आपूर्ति की मांग
बीदासर के बैरासर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को सुजानगढ़ में जोधपुर डिस्कॉम के XEN कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने XEN अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि ढाणियों में 15 साल से 24 घंटे सिंगल फेस बिजली मिल रही थी।