बीकानेर: SKRAU में वैज्ञानिक भेड़ एवं बकरी पालन के माध्यम से उद्यमिता विकास पर सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
वैज्ञानिक भेड़ एवं बकरी पालन के माध्यम से उद्यमिता विकास विषय पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। कृषि महाविद्यालय बीकानेर के पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग तथा केवीके बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी