बालोद: झलमला में आरटीआई के नाम पर रुपए मांगने का आरोप, सरपंच संघ ने बालोद थाने में RTI कार्यकर्ता पर F.I.R की मांग की
Balod, Balod | Aug 17, 2026 सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार बालोद ब्लॉक के ग्राम झलमला में आरटीआई आवेदन के नाम पर पंचायत प्रतिनिधियों से रुपए मांगने और दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बालोद ब्लॉक सरपंच संघ ने बालोद कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को शिकायत सौंपी और मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।