करेली: भाजपा नेता पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नरसिंहपुर पुलिस ने सागर से बोलेरो की जब्त
शुक्रवार को 2:00 बजेनरसिंहपुर के पलोहा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता पवन पटेल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला 2 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे गाडरवारा रोड स्थित दिव्या वेयरहाउस के पास हुआ था।