मुगलसराय: मुगलसराय काली मंदिर के गेट में उतरा करंट, महिला को लगा झटका, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
मुगलसराय: जीटी रोड स्थित काली मंदिर के लोहे के गेट में शुक्रवार दोपहर 01 बजे अचानक करंट उतर आने से एक महिला को झटका लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को सुरक्षित बचा लिया। सूचना पर पहुंचे यातायात उपनिरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई और मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर लोगों को गेट से दूर रहने की सलाह दिया।