जगदलपुर: जगदलपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट हुई शुरू, विमान का दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर वॉटर कैनन से किया गया स्वागत
जगदलपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। एलायन्स एयर की फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होते हुए जगदलपुर सुबह 11.30 बजे लैंड हुआ। विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने प्रधानमंत्री, विमानन मंत्रालय, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने पर बस्तर वासियों को बधाई दी।