कोईलवर: दौलतपुर फोरलेन पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, लाइन तोड़कर विपरीत दिशा में दौड़े ट्रक
कोईलवर छपरा फोरलेन पर दौलतपुर के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। बबुरा की ओर से कोईलवर जाने वाली लेन में ट्रकों की लंबी कतार लगी थी, लेकिन इसी दौरान कई ट्रक चालक नियमों को ताक पर रखकर लाइन तोड़ते हुए विपरीत दिशा में वाहन चलाते दिखे। शाम करीब 4:30 बजे पब्लिक एप की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्थिति पर चिंताजनक थी।