कटनी नगर: कलेक्टर आशीष तिवारी ने औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया, उत्पादन, निर्यात और रोजगार के बारे में जानकारी ली
जिले में औद्योगिक विकास को दिशा देने के उद्देश्य से और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज बुधवार दोपहर 1:30 पर शहर के माधव नगर स्थित इमलिया मेमर्स राधे ट्रेडर्स सहित तेवरी के पडुआ में संचालित मेमर्स सुखसागर फ्रूट पाइवेट लि. का निरीक्षण किया। जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह भी मौजूद रही।