कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप, 4 आरोपियों पर दर्ज की गई एफआईआर
सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट क्षेत्र निवासी व्यापारी अनुराग वशिष्ठ ने चार युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित अनुराग वशिष्ठ की तहरीर पर हर्ष शर्मा, शंभू, बिल्लू और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।