चंडी: मुहाने में पानी आते ही सतनाग के पास डायवर्सन बहा, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
मुहाने नदी में पानी आते ही सतनाग के पास बना डायवर्सन शनिवार की सुबह 10 बजे तेज बहाव में बह गया। इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। गांव से बाजार, स्कूल, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। डायवर्सन बहने के बाद ग्रामीण कच्चे रास्ते का सहारा ले रहे हैं। बाजार पहुंचने के लिए उन्हें लंबी