झांसी: झांसी में पत्नी की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, 2 साल पहले लव मैरिज की थी
Jhansi, Jhansi | Sep 25, 2026 झांसी में लव मैरिज के लगभग डेढ़ साल बाद पत्नी सुधा उर्फ शिवानी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। यश ठाकुर के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उससे स्कूटी, तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया 31 अगस्त को हत्या करके वह फरार हो गया था।