चानन: बन्नू बगीचा पुलिस ने झारखंड के धनबाद ज़िले से अपहृता को किया दस्तियाब, मुख्य अभियुक्त हिरासत में
शुक्रवार अपराह्न 4:35 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बन्नू बगीचा थाना कांड संख्या 38/26 अपहरण मामले में अपहृता और उसके बच्चे को झारखंड के धनबाद जिला से सकुशल दस्तियाब किया है. मामले के प्राथमिक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है.