मारवाड़ जंक्शन: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ आज मारवाड़ पहुंचे, जहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया, मारवाड़ जंक्शन के साइ सेवा संस्थान द्वारा 151 किलो के फूलों के हार के साथ उनका स्वागत किया, तत्पश्चात महाप्रंबधक ने सभी रेलवे अधिकारियों की सेफ्टी मीटिंग ली।