लोहरदगा: लोहरदगा में ठंड का बढ़ा असर,पूरे शहर को धुंध ने घेरा,सड़कों पर छाई धुंध से कम हुई दृश्यता,गर्मकपड़ों में नजर आने लगे लोग
नवंबर महीना अब समाप्त होने की ओर है और इसके कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी बीच लोहरदगा में ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों तक हुई बारिश के बाद रविवार की सुबह मौसम का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। सुबह करीब 7 बजे जब शहर की आंखें खुलीं तो पूरा लोहरदगा धुंध की मोटी चादर में लिपटा नजर आया।