बंजरिया: चैलाहा गौशाला वार्ड 14 महादलित टोला के ग्रामीण आंधी और बारिश के दौरान अपने घरों को छोड़ने को मजबूर
चैलाहा गौशाला वार्ड 14 में लोगो को दी गई सरकारी आवास हुई जर्जर। आंधी व बारिश के दौरान लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर है। मंगलवार व बुधवार आई बारिश के दौरान लोग अपने घरों को छोड़ निकल गए। बता दे कि करीब 30 वर्ष पूर्व महादलित लोगो को सरकारी आवास दी गई थीं। मनीष मिश्रा ने तत्काल पुराने घरों को तोड़ कर नया आवास बना कर देने की मांग बीडीओ व डीडीसी से की है।