मांट: मिशन शक्ति टीम ने भटकी युवती को सकुशल परिजनों को सौंपा, आपसी विवाद को भी कराया शांत
Mat, Mathura | Sep 22, 2026 गश्त कर रही थाना मोबाइल टीम को एक युवती यमुना एक्सप्रेस-वे के पास परेशान हालत में घूमती हुई मिली। पूछताछ में सामने आया कि वह पिछले 7-8 महीनों से नोएडा के सेक्टर-70 में नौकरी कर रही थी। वह अपने एक दोस्त से मिलने घर से आई थी, लेकिन दोस्त के न मिलने के कारण वह रास्ता भटक गई थी,सूचना मिलते ही पुलिस टीम युवती को थाने के 'मिशन शक्ति केंद्र' ले गई