देवास के नागुखेड़ी स्थित विद्याकुंज स्कूल के स्टोर रूम में कथित शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में बच्चों की पुरानी कॉपियां, फर्नीचर, प्रशासनिक रिकॉर्ड, पुराने कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि मोहर्रम के अवकाश के कारण स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर आज स्कूल खुला होता तो क्या होता?
कुछ दिन पहले लखनऊ के एक शिक्षण संस्थान में लगी भीषण आग ने कई मासूमों की जान ले ली थी। इसके बावजूद क्या देवास के स्कूल और कोचिंग संस्थान उस हादसे से कोई सबक ले पाए हैं?
शहर में दर्जनों स्कूल और कोचिंग सेंटर ऐसे हैं जहां फायर सेफ्टी इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। कहीं फायर ऑडिट नहीं, कहीं पर्याप्त अग्निशमन उपकरण नहीं, तो कहीं आपातकालीन निकासी की स्पष्ट व्यवस्था नहीं।
यह केवल एक स्कूल की घटना नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र के लिए चेतावनी है।
प्रशासन को तत्काल शहर के सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान जोखिम में न पड़े।
बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कोई विषय नहीं। हादसे के बाद नहीं, हादसे से पहले जागना होगा।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking