देवास जिले के ग्राम खटाम्बा में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। गांव में एक घर पर मान चल रहा था, तभी अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया।
हादसे में भगवन्ता बाई और लक्ष्मी देवी की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं और 6 वर्षीय बच्ची शिवानी शामिल है। शिवानी के पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उसे उपचार के लिए अमलतास अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज हवा और लगातार बारिश के कारण मकान का छज्जा गिरने से यह हादसा हुआ।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking