सरधना: शादी का झांसा देकर फौजी ने गांव कुसावली में युवती से किया दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
सरधना थाना क्षेत्र के कुसावली गांव निवासी एक फौजी ने पड़ोस के गांव की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।