आहोर: थांवला गांव के पास जवाई नदी में युवक डूबा, गोताखोरों ने शव को निकाला
Ahore, Jalor | Jul 29, 2025 थांवला गांव के पास बह रही जवाई नदी में एक युवक के डूबने से मौत हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान दयालपुरा निवासी नरेंद्र कुमार मेघवाल के रूप में हुई है,पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए कार्यवाही जारी रखी है। मंगलवार को यह घटना हुई।