सूरजगढ़: रामपुर गांव से महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
सूरजगढ़ा पुलिस ने रामपुर गांव में पीएनबी के समीप से 60 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार पूर्वाह्न 8 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मामले में सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के खर्रा गांव के रहने वाले स्वर्गीय विजय यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया गया.