प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में यूसीसी के विरोध में आदिवासी समाज ने ज्ञापन दिया, पांचवीं अनुसूची क्षेत्र को बाहर रखने की मांग की
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय स्थित आईटी भवन, कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित जनसुनवाई के दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान यूसीसी प्रारूप समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह छाबा के समक्ष समाज की ओर से अपनी आपत्तियां रखी गईं तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गय