रामगंजमण्डी: सुकेत में नए पालिका बोर्ड ने संभाला कार्यभार, मंत्री दिलावर ने सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
सुकेत में नवगठित नगर पालिका के अध्यक्ष जितेंद्र चौपड़ा (जगदीश), उपाध्यक्ष विकास चौहान सहित नवनिर्वाचित पार्षदों ने बुधवार को पालिका कार्यालय में कार्यभार संभाला। इस दौरान आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उन्हें सुरक्षा किट वितरित किए।