भीलवाड़ा: बालापुरा से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताई, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
जिले के मांडल थाना क्षेत्र के बालापुरा गांव से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने अपने परिवार सहित शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।