बखरी: नव निर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान, भाजपा नगर मंडल ने किया कार्यकर्ता समागम का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में नव निर्वाचित अध्यक्ष का रविवार को दोपहर करीब बारह बजे सम्मान सह कार्यकर्ता समागम का आयोजन राज निकेतन स्थित कौशल विकास केन्द्र में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा में पद नहीं, कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाता है।